July 27, 2024 7:48 am
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हमारा ऐप डाउनलोड करें

यूपी में आज से बदलेगा मौसम, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, अयोध्या में ऐसा रहेगा दिन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लखनऊ 

यूपी में आज से बदलेगा मौसम, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, अयोध्या में ऐसा रहेगा दिन

आने वाले 24 घंटे में यूपी के मौसम में बदलाव नजर आएगा। गरज चमक के साथ बौछार पड़ने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। रविवार को लखनऊ में आसमान साफ रहा। रात में न्यूनतम तापमान 8.2 और अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में अयोध्या सबसे ठंडा रहा। जहां रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

 

अयोध्या। मौसम का मिजाज अब धीरे- धीरे गर्म हो रहा है। अगले तीन दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार यानी 13 फरवरी और 14 फरवरी को लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 15 फरवरी से मौसम शुष्क हो जाएगा। लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में आज सोमवार से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। रात का तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

 

15 फरवरी से चढ़ेगा पारा

अयोध्या। रामनगरी में सोमवार से मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। बदली छाने के साथ ही 13-14 फरवरी को बूंदाबांदी की भी संभावना व्यक्त की गई है। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ है। 15 फरवरी से मौसम फिर से सुधर जाएगा। इसके बाद मौसम में गर्माहट घुलने लगेगी। गत रविवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया था।

रिपोर्ट आर पी एस न्यूज़ 

आर पी एस न्यूज़
Author: आर पी एस न्यूज़

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9453 555 111 पर www. rpssmachar.com rpsnews.com Emeil -rpssamachar@gmail.com rpsnews@gmail.com

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

[wonderplugin_slider id=1]

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!
Skip to content