July 27, 2024 7:10 am
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हमारा ऐप डाउनलोड करें

आज का राशिफल व पंचांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज का राशिफल व पंचांग

आज मंगलवार 09जनवरी, 2024 है

 

विक्रम सम्वत सर: 2080 नल

शक सम्वत 1945 शोभकृत्

सुर्योदय :प्रातः 6:55पर होगा

सूर्यास्त :शाम 5:31 पर होगा

 पौष कृष्ण पक्ष तिथि त्रयोदशी 

 नक्षत्र ज्येष्ठा 

योग वृद्धि 10 जनवरी प्रातः 12:22 तक रहेगा 

सूर्य : धनु राशि मे विराजमान रहेंगे

चन्द्र वृश्चिक राशि मे विराजमान रहेंगे :

 शुभ समय

अभिजित मुहूर्त दिन के 11:52से दिन के 12:34

तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे वह निर्विघ्न संपन्न होगा

 

अशुभ समय 

राहुकाल दिन के 02:52से दिन के 4:11 तक रहेगा 

 दिशा शूल उत्तर 

 

आइये जानते हैं आज का सम्पूर्ण राशिफल

 

 

मेष-आज साहित्य के क्षेत्र से जुड़े मेष राशि के जातक अपनी कल्पना शक्ति से नए काम को अंजाम देंगे। प्रेम जीवन में सुखद अनुभूति होगी। निवेश का फायदा होगा। धन खर्च बढ़ सकता है।

 

 वृष – आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में सफलता प्राप्त होगी।

 

मिथुन-आज मन भावुक होगा। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। दफ्तर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती।

 

 

कर्क – आज अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवारिक और दांपत्य जीवन में सुख की अनुभूति करेंगे। शुभ रंग गुलाबी है।

 

सिंह -आज कथनी और करनी में समानता रखें। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। धन लाभ हो सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा।

 

कन्या-आज आत्मविश्वास से व्यवसाय में वृद्धि होगी। आज दोस्तों से मुलाकात होने पर अच्छा महसूस करेंगे। जरूरी काम में थोड़ा विलंब आ सकता है लेकिन बाद में पूर्ण होने से शांति मिलेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

 

तुला आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आज के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करें। नौकरीपेशा लोग दफ्तर में किसी से धोखा खा सकते हैं।

 

वृश्चिक – आज माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आपको पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अपने व्यवसाय पर ध्यान देकर ही लाभ कमा सकते हैं।

 

 

धनु – आज किसी अधिकारी वर्ग से भिड़ना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पूरी तरह से सावधानी बनाए रखे नया वाहन खरीदने का इरादा हो तो फिलहाल बदल दे बेहतर होगा।

 

मकर- आज आपके घर में मांगलिक या उत्सविक कार्य हो सकता है अपने परिवार के साथ आज आप खुश रहेंगे आज कुछ नए कार्य कर सकते हैं।

 

कुंभ–आज आपको लोहा खरीदना महंगा पड़ सकता है। पूजा-पाठ धार्मिक कार्यों में रुचि रखें दिन बेहतर होगा लंबी यात्रा से परहेज करें यही आपके लिए उत्तम होगा।

 

मीन-आज अपने क्रोध पर पूरी तरह से नियंत्रण रखें लोहा खरीदने का इरादा हो तो बदल दे बेहतर होगा ,लम्बी यात्रा से परहेज करें ।

 

आर पी एस न्यूज़
Author: आर पी एस न्यूज़

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9453 555 111 पर www. rpssmachar.com rpsnews.com Emeil -rpssamachar@gmail.com rpsnews@gmail.com

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

[wonderplugin_slider id=1]

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!
Skip to content