July 27, 2024 8:11 am
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हमारा ऐप डाउनलोड करें

8 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत पर प्रभाव और सूतक काल का समय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

8 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत पर प्रभाव और सूतक काल का समय

चैत्र अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

ज्योतिषाचार्य रघुनाथ प्रसाद शास्त्री ने बताया कि 

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य और चंद्र ग्रहण समय- समय पर पड़ते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को पड़ने जा रहा है। यह ग्रहण अमावस्या तिथि को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। वहीं आपको बता दें कि 08 अप्रैल को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर,अटलांटिक महासागर, उत्तरी ध्रुव, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका,दक्षिण पश्चिम यूरोप, उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव आदि जगहों पर दिखाई देगा।

वहीं सूर्य ग्रहण के दिन मीन राशि में ग्रहों के राजा सूर्य, बुद्धि और व्यापार के दाता बुध, मायावी ग्रह राहु और धन के दाता शुक्र मीन राशि में स्थित रहेंगे। जिससे मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। वहीं यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। 54 वर्षों बाद इस तरह का संयोग बन रहा है। इसके पहले ऐसा संयोग 1970 में बना था। वहीं सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और राहु दोनों ही रेवती नक्षत्र में मौजूद होंगे। 

बन रहा ग्रहों का शुभ संयोग

वैदिक ज्योतिष अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण बेहद शुभ संयोग में लगने जा रहा है। मीन राशि में सूर्य और गुरु की सबसे शुभ युति बनी हुई है।

 

करें सूर्य पुराण का पाठ

सूर्य ग्रहण पर सूर्य पुराण का पाठ करना भी लाभकारी रहेगा। ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलेगी। साथ ही सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी

 

करें ये उपाय

सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें। ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा मिलती है।

 

सोमवती अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण का संयोग

वैदिक पंचांग अनुसार साल का पहला सूर्यग्रहण चैत्र अमावस्या तिथि के दिन लगने जा रहा है। इस दिन सोमवार होने के कारण इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाएगा।

 

सोमवती अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण का संयोग

वैदिक पंचांग अनुसार साल का पहला सूर्यग्रहण चैत्र अमावस्या तिथि के दिन लगने जा रहा है। इस दिन सोमवार होने के कारण इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाएगा।

 

सूर्य ग्रहण पर करें इस स्त्रोत का पाठ

विकर्तनो विवस्वांश्च मार्तण्डो भास्करो रविः।

लोक प्रकाशकः श्री माँल्लोक चक्षुर्मुहेश्वरः॥

लोकसाक्षी त्रिलोकेशः कर्ता हर्ता तमिस्रहा।

तपनस्तापनश्चैव शुचिः सप्ताश्ववाहनः॥

गभस्तिहस्तो ब्रह्मा च सर्वदेवनमस्कृतः।

एकविंशतिरित्येष स्तव इष्टः सदा रवेः॥

 

सूर्य ग्रहण इन राशियों को अशुभ

सूर्य ग्रहण कुंभ, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को अशुभ साबित हो सकता है। इन लोगों को किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

 

 

सूर्य ग्रहण इन राशियों को शुभ

वैदिक पंंचांग के अनुसार 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण वृषभ, मकर, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

 

सूर्य ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप

ऊँ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम: जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम । तमोsरिं सर्वपापघ्नं प्रणतोsस्मि दिवाकरम । ऊँ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात ।।

रिपोर्ट आर पी एस न्यूज 

आर पी एस न्यूज़
Author: आर पी एस न्यूज़

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9453 555 111 पर www. rpssmachar.com rpsnews.com Emeil -rpssamachar@gmail.com rpsnews@gmail.com

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

[wonderplugin_slider id=1]

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!
Skip to content