July 27, 2024 8:18 am
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हमारा ऐप डाउनलोड करें

“ईश्वर न्यायकारी है”

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रश्न — “ईश्वर ने किन्हीं आत्माओं को मनुष्य योनि में जन्म दिया, और किन्हीं को पशु पक्षी में। क्या यह ईश्वर का न्याय है अथवा अन्याय?”
उत्तर — “यह निश्चित रूप से ईश्वर का न्याय है।” क्योंकि “ईश्वर न्यायकारी है” ऐसा वेदों में भी बताया है, और इस बात को ऋषियों ने भी श्रद्धापूर्वक स्वीकार किया है, कि “ईश्वर न्यायकारी है। न्याय किसे कहते हैं? जो व्यक्ति सेवा दान दया सभ्यता नम्रता सत्यभाषण परोपकार आदि शुभ कर्म करता है, ईश्वर उसे अच्छा फल = सुख देता है। और जो व्यक्ति झूठ छल कपट धोखा अन्याय चोरी रिश्वतखोरी स्मगलिंग इत्यादि अशुभ कर्म करता है, ईश्वर उसे बुरा फल = दुख देता है।”
ईश्वर के न्याय का एक नियम यह भी है, कि “पहले कर्म करो, बाद में फल मिलेगा।” ईश्वर से ही यह नियम मनुष्यों ने भी सीखा है। वे भी ऐसा ही करते हैं। जैसे “विद्यार्थी स्कूल में पहले परीक्षा देते हैं, बाद में अध्यापक उन्हें अंक देते हैं।” जैसे अच्छे अंक प्राप्त किए हुए विद्यार्थी को देखकर आप अनुमान लगा लेते हैं, कि “इसने खूब परिश्रम किया है, तभी इसको इतने अच्छे अंक प्राप्त हुए हैं।”
इसी प्रकार से किसी व्यक्ति को यदि मनुष्य जन्म मिला है, तो उसे देखकर भी आप अनुमान कर सकते हैं कि “इसने पूर्व जन्म में अवश्य ही बहुत अच्छे कर्म किए हैं, इसीलिए ईश्वर ने इसे मनुष्य जन्म दिया है।” और अन्य पशु पक्षी सांप बिच्छू कीड़े-मकोड़े मगरमच्छ भालू शेर भेड़िए समुद्री जीव जन्तु आदि को देखकर भी आप यह अनुमान लगा सकते हैं, कि “इन आत्माओं ने पूर्व जन्म में अवश्य ही कुछ पाप कर्म किए हैं, इसलिए ईश्वर ने इनको ऐसी योनियों में दंड दिया है।”
इसी प्रकार से आप भविष्य का भी अनुमान कर सकते हैं। अर्थात “यदि आप आज अच्छे कर्म करेंगे, तो भविष्य में आप को ईश्वर अवश्य ही मनुष्य जन्म देगा। और यदि इस जन्म में आप अब अच्छे कर्म नहीं करेंगे, तो आप का भविष्य भी अंधकारमय हो जाएगा। अर्थात यदि आप आज बुरे कर्म करेंगे, तो भविष्य में ईश्वर आपको भी पशु पक्षी सांप बिच्छू आदि योनियों में जन्म देकर भयानक दंड और दुख देगा।”
“इसलिए दंड और दुख से बचने के लिए तथा उत्तम मनुष्य योनि को प्राप्त करने के लिए आज ही आप परोपकार आदि शुभ कर्म करें। जिससे आपका भविष्य अच्छा बने। यदि आप ऐसा करेंगे, तो इससे आप का इस जन्म का भविष्य भी, और अगले जन्म का भविष्य भी, दोनों अच्छे = सुखमय हो जायेंगे।”

गिरीश
Author: गिरीश

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

[wonderplugin_slider id=1]

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!
Skip to content