July 27, 2024 3:00 am
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हमारा ऐप डाउनलोड करें

दिन को सफल बनाने वाले पांच सूत्र !

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

🪷 दैनिक दिनचर्या के सूत्र 🪷

दिन को सफल बनाने वाले पांच सूत्र !

हमारे सनातन ग्रंथो में बेहतर जीवन शैली जीने के कई तरीके बताएं गए हैं। हमारे ग्रंथों के अनुसार व्यक्ति की दिनचर्या में कुछ बातों का होना अतिआवश्यक है। सुबह की शुरुआत में कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए, आज जानते हैं सुबह किन 5 बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

*”स्नानं दानं होमं स्वाध्यायो देवतार्तनम्।*
*यस्मिन् दिने न सेव्यन्ते स वृथा दिवसो नृणाम्।।”*

*1. स्नान-:*
स्नान मनुष्य की दिनचर्या का सबसे अहम हिस्सा है। धार्मिक पुराणों के अनुसार दिन की शुरुआत स्नान से ही होनी चाहिए। सुबह सबसे पहले स्नान करके पवित्र होने से पूरा दिन अच्छा जाता है और दिनभर ऊर्जा का संचार होता रहता है।
स्नान प्राय सुबह सूर्योदय से पहले कर लेना चाहिए, स्नान करते समय पवित्र नदियों का मानसिक ध्यान करें।

*2. दान-:*
कई धर्म-ग्रंथों और पुराणों में दान के महत्व के बारे में बताया गया है। व्यक्ति को अपनी श्रद्धा के अनुसार रोज कुछ न कुछ दान करना चाहिए। ऐसा करने से धन-धान्य की कमी नहीं होती है और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।अपनी सामर्थ्य अनुसार दान जरूर करें।
दान के रूप में आप पक्षियों को दाना और गाय को गुड़- हरा चारा इत्यादि प्रतिदिन अवश्य खिलाना चाहिए और जरूरतमंद असहाय व्यक्तियों की मदद करें।

*3. हवन या दीपक जलाना-:*
घर की सुख-शांति के लिए हमारे धर्म ग्रंथों के अनुसार हर किसी को अपनी दिनचर्या में हवन करने को शामिल करना चाहिए। रोज हवन नहीं कर पाएं तो भगवान और तुलसी के समक्ष गाय के घी का दीया अवश्य जलाएं।

*4. जप-:*
हमारी मान्यताओं के अनुसार पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए जप से बहुत अधिक फायदा मिलता है। मनुष्य को जप करने का शुभ फल जरूर मिलता है, अतः कुछ समय अपने गुरु मंत्र या फिर इष्ट मंत्र का जप करें।

*5. देव पूजन-:*
सुबह स्नान करने के बाद भगवान की पूजा अर्चना करनी चाहिए। पूजा के बाद भगवान को भोग भी लगाना चाहिए। नित्य नियम से पूजा करने से घर-परिवार पर भगवान की कृपा बनी रहती है। अतः रोज पूजा करने का नियम अवश्य बना लें.||

यह सनातन संस्कृति के कुछ सामान्य नियम है अतः अपनी भाग दौड़ भरी जिंदगी में से कुछ समय इन छोटी-छोटी बातों के लिए जरूर निकले, विश्वास कीजिए ऐसा करने से आपके जीवन में सुख- शांति व आत्म संतोष बना रहेगा।।

*जय श्री राधे कृष्णा*

गिरीश
Author: गिरीश

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

[wonderplugin_slider id=1]

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!
Skip to content