July 27, 2024 4:37 am
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हमारा ऐप डाउनलोड करें

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में दीक्षांत समारोह का किया गया आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में दीक्षांत समारोह का किया गया आयोजन

 उन्नाव।

अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय राजीवपुरम में आज दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 741 प्रशिक्षुओं के अभिभावक भी मौजूद रहे। जिनके सामने इन प्रशिक्षुओं ने शानदार परेड का आयोजन किया। मुख्यमंत्री योग योगी आदित्यनाथ द्वारा मुरादाबाद पुलिस अकादमी से ऑनलाइन प्रदेश के सभी प्रशिक्षण संस्थानों को संबोधित किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी पास आउट हुए प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को जनता के साथ सम्मान के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।
बताते चलें कि आज उन्नाव जनपद के अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पासिंगआउट परेड का आयोजन किया गया। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस आधारभूत कोर्स 2023-2024 का दीक्षांत समारोह संपूर्ण उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार यादव, इश्तियाक अहमद तथा संजय गुप्ता के साथ जनपद के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक व विशाल जनमानस और पत्रकार आदि उपस्थित हुए। 741पास हुए प्रशिक्षकों के अभिभावकों के समक्ष एक शानदार परेड का आयोजन प्रशिक्षुओं द्वारा किया गया। पासिंग आउट परेड का नेतृत्व एवं कुशल संचालन मुख्य कमांडर कुलदीप कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रमुख अपर पुलिस महानिदेशक नवनीत सिकेरा ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड का अवलोकन किया और अभिवादन ग्रहण किया। रंग-बिरंगे परिधानों एवं सुसज्जित वेशभूषा के साथ समस्त प्रशिक्षुओं द्वारा किया गया प्रदर्शन उच्च कोटि का रहा। सभी अभिभावक अपने पारिवारिक सदस्यों की शानदार परेड देख कर हर्षोल्लास एवं भावुकता के साथ तालियां बजाकर हौसला बढ़ाते रहे। इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक श्री नवीन सिकेरा ने सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षकों को अपने उनके आगामी उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जनता के साथ मृदुव्यवहार करने के लिए पुनः सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षक गणों को स्मरण कराया। संस्था प्रमुख द्वारा सभी सदस्यों को सामाजिक दायित्व का स्मरण करते हुए नारा दिया गया कि होली को बचाना है एवं स्पष्ट किया की होरी मुंशी प्रेमचंद के गोदान नामक उपन्यास का एक पात्र है जो भारत की एक चौथाई निर्धन एवं निर्बल जनमानस को बोध कराता है। इस परेड के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुरादाबाद पुलिस अकादमी से ऑनलाइन प्रदेश के सभी प्रशिक्षण संस्थानों को संबोधित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा जनता के प्रति सम्मान के साथ कार्य करने का संकल्प प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को दिया गया। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि भारत सरकार ने जनता को न्याय दिलाने के लिए तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता भारतीय 2023 को जुलाई 2024 से प्रभावित करने का निर्णय लिया है।जिसके अंतर्गत कार्य करने का प्रशिक्षण भी आप लोगों को दिया गया है। मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सभी प्रशिक्षुओं एवं संस्था में परेड की दर्शक दीर्घा में उपस्थिति लगभग 3000 से अधिक जनों द्वारा सुना गया और देखा गया। मुख्यमंत्री के उदबोधन के उपरांत प्रशिक्षित उपनिरीक्षों ने प्रशिक्षण के विभिन्न विधाओं ड्राइविंग, तैराकी, घुड़सवारी, कानून एवं साइबर क्षेत्र की जानकारी इत्यादि में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वालों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कार दिया गया। उप निरीक्षक आधारभूत प्रशिक्षण कोर्स की सभी विधाओं में सर्वोत्तम कैलाश चंद्र गुप्ता सर्वांगीण सर्वोत्तम रहे। सभी 741 शिक्षकों को सामान्य जन से सजग एवं चौकस पुलिस अधिकारी बनने में विशेष योगदान दिए जाने वाले प्रशिक्षकों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। बाद में परेड का मुख्य उद्देश्य उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को सेवा में जाने के पूर्व भारतीय संविधान के प्रति विश्वास एवं सच्ची निष्ठा के साथ जन सेवा एवं कर्तव्य निष्ठा संबंधित संकल्प की शपथ मुख्य अतिथि द्वारा दिलाई गई।शपथ के बाद बहुत शानदार तरीके से उत्तीर्ण प्रशिक्षु उप निरीक्षक नागरिक पुरुष के रूप में कार्य करने के लिए अंतिम पग के रूप में धीमी चाल से चलते हुए परेड ग्राउंड से अपने गंतव्य हेतु रवाना किए गए। नए उप निरीक्षकों का उल्लास देखते ही बनता था। संपूर्ण प्रदेश से अलग-अलग पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों से लगभग 8000 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस को आज से उपलब्ध हो गए हैं।

गिरीश
Author: गिरीश

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

[wonderplugin_slider id=1]

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!
Skip to content