September 8, 2024 2:44 am
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हमारा ऐप डाउनलोड करें

जनपद देवरिया के दो विकास खण्डों में सभागार निर्माण हेतु 2 करोड़ 57 लाख से अधिक की धनराशि की, स्वीकृति की गयी प्रदान।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

जनपद देवरिया के दो विकास खण्डों में सभागार निर्माण हेतु 2 करोड़ 57 लाख से अधिक की धनराशि की, स्वीकृति की गयी प्रदान।

लखनऊ: 10 जुलाई 2024।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में जनपद देवरिया के दो विकास खण्डों में सभागार निर्माण हेतु ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, देवरिया को कार्यदायी संस्था नामित करते हुये 2 करोड़ 57 लाख 84 हजार की धनराशि की, स्वीकृति उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदान की गयी है।
जनपद-देवरिया के अन्तर्गत विकास खण्ड- तरकुलवा के परिसर में सभागार के निर्माण कार्य हेतु रू0 101.36 लाख तथा विकास खण्ड-बनकटा के परिसर में सभागार के निर्माण कार्य हेतु रू0 156.48 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए चालू वित्तीय वर्ष में पूरी धनराशि अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है । इस‌ सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
उप मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं विशिष्टियों के अनुसार कराये जांय।

ग्राम्य विकास आयुक्त श्री जी एस प्रियदर्शी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस धनराशि का उपयोग उसी प्रकार किया जायेगा, जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की गयी है तथा इसे अन्य कार्यों के लिए डाइवर्ट नहीं किया जायेगा, जैसे ही धनराशि का पूर्ण उपयोग हो जाय, उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को प्रेषित कर दिया जाय।

 

गिरीश
Author: गिरीश

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

[wonderplugin_slider id=1]

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!
Skip to content