September 8, 2024 2:50 am
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हमारा ऐप डाउनलोड करें

हाथरस में सत्संग में भगदड़…122 लोगों की मौत, 150 घायल!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाथरस में सत्संग में भगदड़…122 लोगों की मौत, 150 घायल!

लखनऊ।

हाथरस जिले के मुगलगढ़ी गांव में मंगलवार (2 जुलाई) को भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं इस भयंकर हादसे में कई लोग घायल भी हुए, जिन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाथरस हादसे में करीब 122 लोगों की मौत हो गई है और 150 से अधिक भक्त घायल हैं। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वही घटना को लेकर मौत के कई आंकड़े आ रहे हैं

रिपोर्ट के मुताबिक हाथरस में भगदड़ मचने से करीब 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं कई घायल बताए जा रहे है। मृतकों में हाथरस और एटा के रहने वाले सबसे ज्यादा बताए जा रहे हैं।

एटा के एसएसपी राजेश कुमार सिंह का कहना है, हाथरस जिले के मुगलगढ़ी गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था, तभी भगदड़ मची. एटा अस्पताल में अब तक 27 शव मिले हैं, जिनमें 23 महिलाएं, 3 बच्चे शामिल हैं और 1 आदमी घायल अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। आगे की जांच की जा रही है। एटा के जिलाधिकारी के मुताबिक हाथरस में हुए भगदड़ से करीब 50 लोगों की मौत हुई है. तो वहीं कई अन्य घायल हैं। बता दें कि आज यानी मंगलवार को हाथरस के रतिभानपुर इलाके में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम में करीब 50 हजार से अधिक लोग शामिल होने के लिए पहुंचे थे, तभी पंडाल में भयानक उमस गर्मी की वजह से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और एटा के लोग पहुंचे थे। संत भोले बाबा का प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग हाथरस हाथरस एटा बॉर्डर के पास स्थित रतिभान पुर में पहुंचे थे। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस पहुंचने में काफी विलंब हुआ। स्थानीय लोगों ने आसपास के अस्पताल और एटा के हॉस्पिटल्स में घायलों को भेजा है। केवल एटा के सरकारी अस्पताल में 27 लाशें पहुंच चुकी हैं। सीएमओ एटा, उमेश कुमार त्रिपाठी का कहना है, पोस्टमार्टम हाउस पर अब तक 27 शव आ चुके हैं, जिनमें 25 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। कई घायलों को भी भर्ती कराया गया है। आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी। प्राथमिक कारण एक है धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़।

सीएम योगी ने बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलने के दिए निर्देश

हादसे में अब तक 120 लोगों की मौत की खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, संदीप सिंह घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है।

पीएम मोदी ने लोकसभा में संबोधन के दौरान हाथरस हादसे का किया जिक्र

लोकसभा में
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने हाथरस हादसे का जिक्र करते हुए दुख प्रकट किया। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।मुख्यमंत्री योगी कल हाथरस जाएंगे, कल घटनास्थल पर जाएंगे सीएम योगी।मुख्य सचिव और DGP आज हाथरस पहुंच रहे हैं, कल सीएम योगी हाथरस में घटनास्थल पर जाएंगे.

गिरीश
Author: गिरीश

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

[wonderplugin_slider id=1]

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!
Skip to content